सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर पहुंचे दोस्त संदीप सिंह और शेखर सुमन, दी श्रद्धांजलि- तस्वीरें
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 16 दिन गुजर चुके हैं। ऐसे में कई कलाकार और सुशांत के दोस्तों ने उनके पटना वाले घर जाकर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवार से मुलाकात की। 29 जून को सुशांत के जिगरी दोस्त संदीप सिंह और अभिनेता शेखर सुमन भी सुशांत के घर पहुंचे और सुशांत के पिता से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी है।
Recommended Video
सुशांत सिंह राजपूत और निर्माता संदीप सिंह के बीच लंबे समय से दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे को स्ट्रगलिंग के दिनों से जानते थे। जब सुशांत सिंह राजपूत का परिवार अंतिम संस्कार के लिए मुंबई आया था तब संदीप सिंह ने ही पूरा इंतजाम किया था।

सुशांत के जाने से संदीप भी बेहद सदमे में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि सुशांत बहुत ही अलग किस्म का लड़का था, वह आसानी से किसी को अपनी भावनाओं के बारे में नहीं बताता था। बतौर दोस्त मुझे उसकी परेशानी समझनी चाहिए थी।
गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंबे समय से अवसाद में थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications