सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे दिया था पहली फिल्म 'काई पो छे' और 'पीके' का ऑडिशन, वीडियो वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 15 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन उनके चाहने वालों के दिल में आज भी उनकी याद उतनी ही ताजी है। सुशांत के दोस्त और फिल्ममेकर मुकेश छाबरा ने हाल ही में सुशांत को याद करते हुए उनके ऑडिशन का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें सुशांत काई पो छे और पीके के लिए ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं।
मुकेश छाबड़ा और उनकी टीम ने उनके ऑडिशन्स की बिहाइन्ड द सीन क्लिप पोस्ट की है। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन दिया है, वो लड़का जो किसी ऑडिशन में फेल नहीं हुआ। यह बेहद इमोशनल वीडियो है।

बता दें, काई पो छे बतौर एक्टर सुशांत की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध भी थे, जिन्हें नीचे दिए ऑडिशन वीडियो में भी देखा जा सकता है। यह फिल्म हिट रही थी और सुशांत के काम को बहुत पसंद किया गया था। वहीं, वीडियो में सुशांत राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके का ऑडिशन भी देते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी जोड़ी बनी थी अनुष्का शर्मा के साथ।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )
View this post on InstagramA post shared by MCCC (@mukeshchhabracc) on


Click it and Unblock the Notifications











