डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में बस सुशांत और सुशांत की एक्टिंग!

फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में मुख्य किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर एक को हैरत में डाल दिया है। बॉलीवुड में यह सुशांत की चौथी फिल्म है, लेकिन फिल्म के ट्रेलर में कहीं से भी लगता कि सुशांत में वह परिक्वता नहीं है। वे अपनी किरदार में बेहतरीन हैं। वहीं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस किरदार को निभाने से पहले सुशांत ने कोई भी जासूसी फिल्म नहीं देखी है।

sushant singh

फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान सुशांत कहते हैं कि उन्होंने खुद को इस किरदार के हिसाब से तैयार करने के लिए कोई जासूसी धारावाहिक या फिल्म नहीं देखी। सुशांत बताते हैं कि 'दिबाकर बनर्जी ने मुझसे बहुत स्पष्ट रूप से बोला था कि मैं ब्योमकेश बक्शी पर पूर्व में बन चुकी कोई भी फिल्म या धारावाहिक न देखूं। मेरे पास काम करने के लिए कुल मिलाकर बस फिल्म की कहानी और जो दिबाकर ने बताया, बस वही था।"

आपको बता दें, यह फिल्म बांग्ला लेखक शरादिंदु बंदोपाध्याय द्वारा रचित किरदार जासूस ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह फिल्म 3 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी। सुशांत के अलावा फिल्म में बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य़ किरदार में नजर आएंगी।

पढ़ें- अरे वाह! चाट-कचौड़ी और क्या क्या खा रहे हैं 'ब्योमकेश' सुशांत

सुशांत ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा कि इस फिल्म से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर की सबसे खास बात यह है कि इसे देखकर आप फिल्म देखने के लिए और भी लालायित हो जाएगेें।

ट्रेलर संस्पेंस से भरपूर है और संगीत एंव संवाद भी काफी प्रभावी है। सभी अपने किरदार में जमते नजर आ रहे हैं। लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं की इस फिल्म से सुशांत नवोदित एक्टरों की लिस्ट में टॉप पर होंगे। फिल्म 'पीके' में अपनी छोटी सी भूमिका से पहले ही वे सबके दिलों में स्पेशल जगह बना चुके हैं। लिहाजा, इस फिल्म के साथ वे फेवरिट की श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X