सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन आज, करीबी लोग शामिल- बहन ने कहा, 'उसके लिए प्रार्थना करें'
14 जून को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। खबर सुनते ही पटना से उनके पिता समेत करीबी परिवार मुंबई पहुंचे। 15 जून को सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, उनकी बहन ने कंफर्म किया है कि आज पटना में सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन किया जाएगा। परिवार के कुछ करीबी लोग इस मौके पर शामिल होंगे।
बता दें कि सुशांत के परिवार वाले 15 जून की शाम को उनको अंतिम क्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को पटना लौट गए थे। सुशांत के पिता मुंबई से अपनी बेटी मीतू सिंह और दामाद ओपी सिंह के साथ लौट गए थे। घर पर किसी बाहरी के आने पर रोक है। सुशांत का श्राद्धकर्म और बाकी क्रियाएं भी पटना में होंगी। इसमें करीबी लोग शामिल होंगे।

सुशांत की बहन ने फेसबुक पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा- मैं अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच चुकी हूं। प्रार्थना करने वाले और इस काम में मदद करने वाले हर किसी का शुक्रिया। आज हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर से आप सभी से आग्रह करती हूं कि उसके लिए प्रार्थना करें और उन्हें सारी अच्छी यादों और दिल में ढ़ेर सारा प्यार के साथ विदा करें। उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करें और प्यार भरी विदाई दें।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











