सुशांत सिंह राजपूत से दिल बेचारा के निर्देशक ने लड़ाया था पंजा, Video वायरल, कौन जीता?
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं हैं और उनकी मौक के बाद लगातार कुछ सितारे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किए जा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कुछ वीडियोज आज भी सोशल मीडिया पर सामने आ जाते हैं और वो छा जाते हैं। इस समय उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मुकेश छाबड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में वो काफी मस्ती के मूड में है वो मुकेश छाबड़ा से पंजा लड़ाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को एक्टर साहिल वैद ने साझा किया है जो कि दिल बेचारा फिल्म में हैं। जैसे ही उन्होने इस वीडियो को साझा किया वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों पंजा लड़ा रहे हैं और सुशांत सिंह राजपूत उनको तुरंत ही हरा देते हैं।
प्यार का पंचनामा 2 नेटफ्लिक्स पर ट्रैंड में होने से उत्साहित है कार्तिक आर्यन
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











