सुशांत सिंह राजपूत की अगली फिल्म 'राइफलमैन'- रिलीज हुआ POSTER
आर्मी डे के मौके पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। सुशांत ने अपनी अगली फिल्म 'राइफलमैन' की घोषणा की है, जो इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी। यह देशभक्ति की कहानी लग रही है, एक आर्मी मैन की कहानी, जो अपने देश की रक्षा करने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करता है। फिलहाल सुशांत इस साल 4 फिल्में और कर रहे हैं।
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने मीडिया को बताया की केदारनाथ के बाद, फिलहाल उनके पास 12 फिल्मों के ऑफर हैं। जिनमें से चार 2019 में ही रिलीज हो रही है। सुशांत ने कहा, इनमें से कौन सी फिल्म पहले शुरु होगी और रिलीज होगी, इसका अंदाजा फिलहाल मुझे भी नहीं है। चंदा मामा दूर के और मुरलीकांत पाटेकर की बायोपिक फिलहाल पाइपलाइन में ही है।

बहरहाल, 9 फरवरी को सुशांत की फिल्म 'सोनचिड़ैया' रिलीज होने वाली है। जो चंबल के डाकुओं की कहानी है। फिल्म में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी जैसे सितारे दिखेंगे। इस फिल्म में सुशांत डकैत बने हैं। फिल्म के निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला। जबकि निर्देशन का जिम्मा संभाला है अभिषेक चौबे ने।
इसके अलावा सुशांत नीतेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में नजर आएंगे। सुशांत और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन की ड्राइव भी इसी साल रिलीज होने वाली है।
इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत चंदा मामा दूर के, किज़ी और मैनी, परिणीति चोपड़ा के साथ तकादुम भी कर रहे हैं.. फिल्मों की लंबी लिस्ट से जाहिर है कि 2019 में सुशांत फैंस को धमाकेदार फिल्में मिलने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications