रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के जवाब में अंकिता लोखंडे ने जारी किया सुशांत का VIDEO, दिया करारा जवाब
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर आरोप का घेरा बढ़ता जा रहा है। अब ये पूरा मामला ड्रग्स के चारों तरफ घूम रहा है। कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती की कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आयीं। जहां पर ड्रग्स से जुड़ी बातें की जा रही हैं। ये सारी चैट को रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से डिलीट कर दिया गया था।
सीबीआई इस मामले में लगातार सिद्धार्थ पिठानी, दीपक सावंत, नीरज, केशव के साथ सैमुअल मिरांडा से पूछताछ कर रही है। कई दिनों से ये भी चर्चा है कि रिया को सीबीआई पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

हालांकि इससे पहले रिया ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया है। जहां पर रिया ने सुशांत के साथ अपने रिश्ते पर कई खुलासे किए हैं। रिया ने यूरोप ट्रिप का जिक्र करते हुए कहा है कि सुशांत को फ्लाइट में बैठने से क्लोस्ट्रोफोबिया था। इसका जवाब अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। साथ ही सुशांत का एक वीडियो भी अपलोड किया है।


Click it and Unblock the Notifications