..................... Sushant Singh Rajput and Shraddha Kapoor’s Chhichhore, First Look - Hindi Filmibeat

First LOOK: सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे'- पहली झलक ही एकदम शानदार

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर जबरदस्त है साथ ही सुशांत और श्रद्धा अपने लुक से आपको हैरान कर देंगे। दंगल फेम निर्देशक नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की धमाकेदार जोड़ी- चौथी बार आएंगे साथ

फिल्म का पोस्टर तो मजेदार है ही.. साथ ही कैप्शन भी काफी दिलचस्प है- - 'कुत्ते की दुम, टेढ़ी की टेढ़ी'। पोस्टर से लगता है कि फिल्म हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ इंटरटेनर होगी। फिलहाल फिल्म की कहानी दो जेनेरेशन के बीच की लग रही है। सुशांत, श्रद्धा, वरूण शर्मा सभी डबल रोल में दिख रहे हैं।

Chhichhore

2016 में आई दंगल के बाद नीतेश तिवारी की यह फिल्म रिलीज होगी। जाहिर है दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीद है। वहीं, इस मजेदार पोस्टर के बाद उम्मीद दुगुनी हो चुकी है। फिल्म में प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे जो कि निगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। फिलहाल को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिससे कहानी का कुछ अंदाज़ा लगाया जा सके।

राबता के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने लंबा गैप लिया है। लेकिन अब वे बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिषेक कपूर की केदारनाथ, धर्मा प्रोडक्शन की ड्राइव, अभिषेक चौबे की सोन चिरैया, चंदा मामा दूर के, किज़ी और मैनी, परिणीति चोपड़ा के साथ तकादुम.. फिल्मों की लंबी लिस्ट से जाहिर है कि 2019 में सुशांत फैंस को धमाकेदार फिल्में मिलने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X