डेब्यू फिल्म के लिए सारा ने शुरू की तैयारी..साथ में नजर आए सुशांत सिंह राजपूत
सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयारी कर चुकी हैं। उन्हें और सुशांत सिंह राजपूत को साथ में रीडिंग सेशन में देखा गया और इस दौरान दोनों काफी सीरियस लग रहे थे। सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ होगी जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।
[रिव्यू :साल की सबसे मीठी फिल्म..जाइये देखिए..MUST WATCH]
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। फिल्म एक लव स्टोरी जिसमें केदारनाथ और श्रद्धालुओं को भी दिखाया जाएगा। आप भी देखिए सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की ये तस्वीर।

सारा को कास्ट करने के सवाल पर अभिषेक कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "हम फिल्ममेकिंग कंपनी हैं और हम उन्हें हमेशा अपनी कहानी बताना चाहते हैं जो हमारे हिसाब से उस रोल के लिए परफेक्ट हैं। नए लोगों को कास्ट करना नैचुरल है। सारा काफी एनर्जिटिक हैं।हम उन्हें आज लेकर आ रहे हैं लेकिन वो इंडस्ट्री का भविष्य हैं।"
सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले से ही काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है।उनकी मम्मी अमृता सिंह उनके डेब्यू की पूरी जिम्मेदारी संभाली हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











