BTS: सुशांत सिंह राजपूत ने शेयर किया स्वीटहार्ट सारा के साथ का ये केदारनाथ वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने अपनी केदारनाथ केमिस्ट्री के साथ सबको चौंका दिया है। काफी दिन बाद किसी डेब्यू एक्ट्रेस की केमिस्ट्री फिल्म के लीड एक्टर के साथ इतनी शानदार दिख रही है। अब सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म का रिहर्सल वीडियो शेयर किया है जहां सुशांत और सारा फिल्म के गाने स्वीटहार्ट पर रिहर्सल करते दिखाई दे रहे हैं।
इस रिहर्सल वीडियो में भी सुशांत और सारा की केमिस्ट्री शानदार दिख रही है। ये गाना पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है जहां सुशांत और सारा साथ में बेहतरीन लग रहे हैं। अब इस गाने के लिए दोनों ने कितनी तैयारी की है ये सुशांत ने इस वीडियो के साथ दिखाया। सुशांत ने वीडियो शेयर करते हुए सारा को रॉकस्टार कहा।
केदारनाथ एक हिंदू यात्री सारा अली खान और एक मुस्लिम पिट्ठू सुशांत सिंह राजपूत की कहानी है। केदारनाथ की यात्रा के दौरान, इस यात्री और इस पिट्ठू को एक दूसरे को धीरे धीरे प्यार कैसे हो जाता है यही फिल्म की कहानी है। हालांकि फिल्म पर कुछ दिन पहले लव जिहाद का आरोप लगाकर काफी हंगामा करने की कोशिश की गई।

केदारनाथ के पोस्टर के रिलीज़ के साथ ही सुशांत और सारा की काफी तारीफें की गई थीं। इसके बाद जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ तो लोगों की आंखें खुली रह गई। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया और अब 7 दिसंबर को फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार हो रहा है।
देखिए हिंदू - मुस्लिम रोमांस पर बनी बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications