सुशांत सिंह राजपूत इटली में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को करा रहे हैं शॉपिंग- वायरल हुईं तस्वीरें
Recommended Video
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें आती रहती हैं लेकिन दोनो को साथ में काफी कम स्पॉट किया जाता है। दोनो कभी भी एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर जुबान नहीं खोलते हैं लेकिन इस समय एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसको देखकर आप चौंक जाएंगे। इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती साथ में नजर आ रहे हैं और ये फोटो इटली की है।
गौरतलब है कि सुशांत और रिया इटली में हॉली़डे मना रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि दोनो वहां पर शॉपिंग के लिए साथ में पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत जहां व्हाइट रंग की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं, वहीं रिया ने शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं।

इसके अलावा हाल ही में दोनो डिज्नीलैंड भी गए थे। वहां एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बारिश में भीगते नजर आ रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती ने तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक कविता भी लिखी है जिसमें उन्होंने लाइफ और नेचर के बारे में अपने इमोशन्स जाहिर किये हैं।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म छिछोरे को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में थे क्योंकि फिल्म ने काफी शानदार काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा भी नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications