सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 18 बार बदला उनकी कंपनी का आईपी पता, रिया चक्रवर्ती पर शक !
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर मीडिया में कई खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद ये जानकारी सामने आयी थी कि उनकी तीन कंपनियां रही हैं। इन सभी में रिया चक्रवर्ती भी शामिल रही हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है।
इसी के चलते बीते तीन दिन से रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं। जहां पर उनसे 12 घंटे तक पूछताछ की जा रही है। एक चैनल की खबर में सुशांत की इस कंपनी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जो कि बता रहा है कि एक्टर की कंपनी के साथ जरूर कुछ फेरबदल करने की कोशिश की जा रही है।

खासकर तब जब सुशांत की मौत हो चुकी है। एक वेबसाइड की खबर अनुसार 2 महीनों में कंपनी की वेबसाइट का नाम और पता 18 बार बदला गया है।


Click it and Unblock the Notifications











