राबता के 'एक वारी' गाने से पहले सुशांत और कृति का ये वीडियो देख लीजिए
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की आने वाली फिल्म राबता का गाना एक वारी रिलीज हुआ है। उसके पहले उनका वीडियो भी आया है।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की केमेस्ट्री इन दोनों खूब पसंद की जा रही है। दोनों एक दूसरे के काफी 'अच्छे' दोस्त हैं ये सभी जानते हैं। राबता के ट्रेलर में भी इनकी केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। लोग इस नई फ्रेश जोड़ी को पसंद भी कर रहे हैं।
[ सो रहे अहिल की तस्वीरें लेने पर भड़कीं अर्पिता..दी Warning! ]
राबता का नया एक वारी आज रिलीज हुआ है जो काफी रोमांटिक ट्रैक है। इसके रिलीज के थोड़ी देर पहले ही पूजा गुप्ता ने दोनों का एक वीडियो ट्वीट किया। पूजा गुप्ता राबता की को प्रोड्यूसर भी हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन काफी लवी डवी पोज में हैं।आप भी देखिए इस वीडियो को।
इसके अलावा फिल्म का गाना भी काफी बेहतरीन है। हां आपको कुछ नया इस गाने में ना लगे लेकिन सुशांत सिंह राजपूत वाकई काफी क्यूट लग रहे हैं। उनकी तारीफ किए बिना आप भी रह नहीं पाएंगे। आप भी देखिए इस गाने को।
फिल्म के ट्रेलर से ये तो साफ है कि फिल्म दो अलग अलग पीरियड की कहानी है बिना फिल्म रिलीज हुए सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications