'सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन एक दूसरे को कर रहे थे डेट' एक्ट्रेस का दावा
एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर लीजा मलिक ने हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन को लेकर बयान दिया। उन्होंने दावा किया है कि सुशांत और कृति बेशक हमेशा मना करते रहे हो लेकिन वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लीजा ने कहा कि सुशांत और कृति साथ में काफी समय बिताया करते थे और वह प्रोफेशनल रिलेशन में थे। लीजा ने दावा किया कि एक बर्थडे पार्टी में उन्होंने दोनों को साथ में देखा था जहां वह खुश नजर आ रहे थे।
आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए लीजा ने बताया कि वह सुशांत से ढाई साल पहले मिली थीं। बांद्रा में एक क्लब में बर्थडे पार्टी थी उस दौरान सुशांत के साथ कृति भी साथ में थीं। दोनों काफी हंसमुख नजर आ रहे थे। सुशांत और मेरे कई कॉमन दोस्त भी हैं। जैसे महेश शेट्टी को हम दोनों ही जानते हैं।
लीजा को ऐसा क्यों लग रहा था कि सुशांत और कृति एक दूसरे को डेट कर रहे थे? इसे लेकर लीजा ने कहा कि बर्थडे पार्टी में कृति और सुशांत उस पार्टी में साथ में थे। दोनों गेस्ट को साथ में अच्छे से अटेंड कर रहे थे। भले ही आप चिल्ला चिल्लाकर न बताएं कि आप एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन आप स्पार्क से समझ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications