Drive- अब थिएटर में नहीं रिलीज होगी सुशांत और जैकलीन की फिल्म ड्राइव- ऐसे होगा धमाका
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज की काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म ड्राइव की रिलीज को लेकर अब एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं रिलीज होगी। जी हां इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है तो आप गलत समझ रहे हैं। दरअसल अब ये फिल्म एक वेब सीरीज के तौर पर सामने आएगी जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
करण ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। हालांकि यह नहीं बताया कि कब रिलीज़ होगी। करण ने लिखा- ड्राइव के साथ हाई गियर शिफ्ट कीजिए। आपके नेटफ्लिक्स स्क्रींस पर जल्द आ रही है। ड्राइव एक एक्शन-थ्रिलर हाइस्ट फ़िल्म है।

धर्मा प्रोडक्शन की यह पहली फ़िल्म है, जो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के तौर पर रिलीज़ होगी। सुशांत सिंह राजपूत की बात की जाए तो इसके पहले वो किसी भी वेब सीरीज का हिस्सा नही बने हैं और ना ही जैकलीन को इस तरह से देखा गया है।
दोनो की जोड़ी को वेब में देखना कमाल का साबित होने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करे तो सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म छिछोरे में नजर आए थे जो कि बड़ी हिट साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











