'धोनी' से पकड़ी स्पीड अब भरेंगे उड़ान..करण जौहर के साथ सुशांत-जैकलीन की DRIVE
सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स के लिए एक और गुड न्यूज हैं। सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस एक साथ नजर आने वाले हैं वो भी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में। जी हां सुशांत सिंह राजपूत के लिए धोनी की बायोपिक करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित तो हो सकता है इस फिल्म से वो उड़ान भरें।
जी हां एक तो धर्मा प्रोडक्शन में एंट्री और दूसरी बात कि वो और जैकलीन फर्नांडिस साथ में नजर आएंगे। फिल्म का नाम ड्राइव है और इसकी तस्वीर खुद सुशांत सिंह राजपूत और धर्मा प्रोडक्शन ने शेयर की है।सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन दोनों ही तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस दोनों के लिए ये काफी बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। इसके अलावा ऐसी भी खबरें आ रही थी कि सुशांत सिंह राजपूत सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में भी काम कर सकते हैं।
जैकलीन फर्नांडिस भी फिलहाल ड्राइव के अलावा जुड़वा 2 में भी नजर आने वाली हैं जो सलमान खान की फिल्म जुड़वा की सीक्वल है।


Click it and Unblock the Notifications











