जब धोनी की बेटी से सुशांत सिंह राजपूत ने मिलवाया अंकिता लोखडे को, खूब देखी जा रही है ये तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनकी कई पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खासकर अंकिला लोखंडे के साथ उनका रिश्ता फिर से चर्चा में है। इस पवित्र रिश्तो जोड़ी के फैंस का कहना है कि अगर सुशांत और अंकिता लोखंडे का सात साल पुराना रिश्ता टूटा नहीं होता तो शायद सुशांत आज हम सभी के बीच जिंदा रहते।
Recommended Video
विकास गुप्ता और सुशांत और अंकिता के एक और करीबी दोस्त संदीप सिंह ने भी ये स्वीकार किया है कि सुशांत के चेहरे की सारी परेशानी को अंकिता लोखंडे हटा देती थीं। अगर उन दोनों की शादी हो गई होती तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। खैर, इस बीच फैंस दोनों की कई पुरानी तस्वीरें वायरल कर रहे हैं।

उन्हीं में से एक तस्वीर है महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ दोनों की तस्वीर। जो कि इस वक्त फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर से जाहिर हो रहा है कि धोनी की कहानी पर काम करने से पहले जब सुशांत और धोनी की मुलाकात हुई थी, तब अंकिता को सुशांत अपने साथ लेकर गए थे।
उसी दौरान धोनी की बेटी जीवा के साथ दोनों जमकर मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी ही वो फिल्म है जिसकी तैयारी के दौरान सुशांत और अंकिता के बीच दूरियां आयी थीं।
मामला ये था कि धोनी रिलीज होने के साथ ही दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं। फिलहाल आज तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों के अलग होने की वजह क्या रही है। अभी तक सुशांत के निधन पर अंकिता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications