सुशांत मौत केस: AIIMS पैनल के हेड बोले- नहीं हुआ था मर्डर, ये सुसाइड का मामला है !
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में 110 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत की मौत को कई महीने बीत चुके हैं लेकिन आज भी सवाल यही बना हुआ है कि ये सुसाइड था कि मर्डर? सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया। इन सभी उतार चढ़ाव के बाद सीबीआई मौत ऐंगल के जांच में जुटी। वहीं सीबीआई ने दिल्ली की एम्स डॉक्टरों की फॉरेंसिंक टीम को इन सवालों को तलाशने के लिए शामिल किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की बात को खारिज किया है। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस पूरे केस की जांच के बाद ये मालूम पड़ता है कि ये सुसाइड का मामला है और इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले नहीं है।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को AIIMS मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई के साथ इस जांच शांत केस क्लियर कट आत्महत्या का मामला है, मर्डर नहीं है। बता दें इस मामले में सीबीआई की ओर से औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। फिल्मीबीट इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











