सुशांत सिंह राजपूत केस: जादू- टोना और पूजा के लिए अकाउंट से निकाला पैसा, डिटेल चौंकाने वाली !
सुशांत सिंह राजपूत केस की अकाउंट की डिटेल लगातार चर्चा में है। इस पूरे केस में सुशांत के अकाउंट पर सबकी तेज नजर है। जहां पर सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे के पैसों का गलत इस्तेमाल करती रही हैं। उनके अकाउंट से 15 करोड़ गायब हुए हैं।
वहीं मीडिया में लगातार सुशांत के बैंक की डिटेल सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के पैसे अपनी निजी जरूरत के लिए इस्तेमाल किया करती थीं। इस मामले को लेकर भी रिया के खिलाफ 31 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॅान्ड्रिंग का केस दर्ज किया।

फिलहाल रिया और उनका पूरा परिवार इस वक्त बिहार पुलिस की पहुंच से बाहर है। आज तक की खबर अनुसार जो बैंक अकाउंट की डिटेल्स सामने आयी है, उस आधार पर सुशांत के अकाउंट से तीन बार पूरा सामग्री खरीदने के लिए पैसे निकाले गए थे।


Click it and Unblock the Notifications