सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने बनाया 35वें जन्मदिन का प्लान, आपको भी करना है ये काम

सुशांत सिंह राजपूत, अगर आज हमारे साथ होते तो 21 जनवरी को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। लेकिन उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट कर उनके 35वें जन्मदिन को बेहद खास बनाने का इंतज़ाम कर दिया है। श्वेता ने पहले एक ट्वीट कर फैन्स से सुशांत के 35वें जन्मदिन के लिए सुझाव मांगे।

इसके बाद श्वेता ने खुद ही सुझाया कि क्यों ना हम सुशांत के 35वें जन्मदिन पर तीन लोगों की मदद करें। श्वेता के इस सुझाव से हर किसी को सलमान खान की फिल्म जय हो की याद आ गई जहां सलमान का किरदार हर किसी को तीन लोगों की मदद करने को कहते हैं।

sushant-singh-rajput-35th-birthday-to-be-celebrated-salman-khan-way-urges-sister-shweta-singh-kirti

साथ ही श्वेता ने सुशांत के जन्मदिन पर 15 मिनट का ध्यान करने की सलाह दी और फैन्स को कहा कि सुशांत के गानों पर डांस करते हुए ढेर सारे वीडियो बनाइएगा। श्वेता ने फैन्स को ये वीडियो, सोशल मीडिया पर शेयर करने की सलाह दी।

श्वेता चाहती हैं कि सुशांत के जन्मदिन पर फैन्स उनकी ज़िंदगी जीने के जज़्बे को याद रखें और इसी का जश्न मनाएं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

14 जून को जब अचानक ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड होना शुरू हुए तब किसी को ये भनक भी नहीं थी कि वो ट्रेंड हो रहे हैं। जब लोगों ने देखा कि वो क्यों ट्रेंड हो रहे हैं तो किसी को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। हर किसी को लगा कि ये बस किसी भद्दे से वॉट्सएप फॉरवर्ड की अफवाह का नतीजा है। उनकी मौत की खबर को सबसे लोगों ने केवल एक भद्दा मज़ाक और अफवाह माना।

सुशांत की मौत का कारण

सुशांत की मौत का कारण

टीवी चैनलों ने तुरंत ही कंफर्म किया कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। अब दूसरा सबसे बड़ा शब्द था क्यों? आखिर सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया, ये जानना हर किसी को ज़रूरी लग रहा था। और वो सारे कारण टटोले जाने लगे जिनकी वजह से सुशांत ने अपनी जान ली होगी।

शादी करने वाले थे सुशांत?

शादी करने वाले थे सुशांत?

सुशांत सिंह राजपूत की शादी की खबरें आते ही हर कोई और चौंक गया। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई ने कंफर्म किया था कि नवंबर में सुशांत की शादी होनी थी और हर कोई बस इस शादी की तैयारी में लगा हुआ था।

करियर की ढलान?

करियर की ढलान?

इसके बाद खबर आई कि सुशांत सिंह का करियर करण जौहर की वजह से तबाह हो गया और लोगों ने जानना चाहा कि ऐसा क्यों हुआ। बस ये कहानी मशहूर होने लगी कि कैसे सुशांत को बिना बताए नेटफ्लिक्स पर ड्राइव रिलीज़ करने के कारण सुशांत और करण के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा हुआ था।

क्या थी पीछे की कहानी

क्या थी पीछे की कहानी

खबरें आईं कि सुशांत सिंह राजपूत का सलमान खान ने भी मज़ाक उड़ाया था। लोगों को लगा क्यों। और पता चला कि सुशांत और सूरज के बीच किसी पार्टी में बहस हुई थी जिसके बाद सलमान ने सुशांत को हर जगह सबक सिखाने की ठान ली थी।

नम आंखों से हुई विदाई

नम आंखों से हुई विदाई

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, 15 जून को हुआ। उनके पिता पटना से मुंबई आए थे और उनके अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, जैकी भगनानी, रणवीर शौरी, मुकेश छाबड़ा, विवेक ओबेरॉय, उदित नारायण समेत कई सितारे शामिल थे।

क्यों ली अपनी जान

क्यों ली अपनी जान

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार बहुत शिद्दत से किया जा रहा था। उनके मामा ने इस आत्महत्या पर अपना संदेह जताया था जिसके बाद इस रिपोर्ट का सबको इंतज़ार था। लेकिन रिपोर्ट में वही मिला जिसकी सबको उम्मीद थी। सुशांत ने खुद ही अपनी जान ली थी।

कंगना रनौत ने बदला केस

कंगना रनौत ने बदला केस

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या एक मर्डर थी। ये बात कही कंगना रनौत ने। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी कि क्या वाकई सुशांत की मौत का कारण बॉलीवुड की गुटबाज़ी। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में काफी राय आई। लेकिन कोई भी इसका नतीजा नहीं निकाल पाया।

आखिरी फिल्म के रिकॉर्ड

आखिरी फिल्म के रिकॉर्ड

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ड्राइव, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और फिल्म को कोई दर्शक नहीं नसीब हुए थे। उनकी अगली फिल्म दिल बेचारा, हॉटस्टार डिज़्नी पर रिलीज़ होगी। हालांकि फैन्स उनकी फिल्म को थियेटर में देखने की डिमांड कर रहे थे लेकिन फिल्म को डिज़्नी हॉटस्टार ने प्रीमियर किया और फिल्म ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत

रिया चक्रवर्ती और सुशांत

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन ज़्यादा साथ नहीं दिखे। रिया के बारे में लोग सब जानना चाहते थे कि वो कौन हैं, क्या करती हैं और सुशांत की ज़िंदगी में कैसे आईं। सुशांत के 34वें जन्मदिन पर ही रिया चक्रवर्ती ने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में हिंट दिया था और सुशांत के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X