3 कंपनियों के मालिक थे सुशांत सिंह राजपूत, एक कंपनी रिया के नाम, लेते थे करोड़ों की फीस, पूरी Detail
सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि उनके सुसाइड की वजह क्या है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने पुलिस को अपने बयान में सुशांत की आर्थिक स्थिति के संबंध में बताया है।
Recommended Video
आपको बता दें कि सुशांत के बाद तीन कंपनियां थीं, साथ ही एक कंपनी रिया के नाम पर रखी थी। इतना ही नहीं वह हर फिल्म के पीछे करोड़ों की फीस लेते थे। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू ने सुशांत राजपूत के एक दोस्त ने खुलासा किया है कि सुशांत के पास फिल्मों की कमी नहीं थी।

आर्थिक हालात भी उनके काफी अच्छे थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पहले ही इस बात का खुलासा किया है कि वो बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। लेकिन उनके पास पैसे की कोई दिक्कत नहीं रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications