सुशांत सिंह राजपूत केस : करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और रिया चक्रवर्ती, पुलिस के लिए बड़ी डिटेल !
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में पुलिस अभी तक 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनसे फिर से बात की जाएगी। बताया जा रहा है ये लोग वो हैं जिनसे मौत से तीन दिन पहले सुशांत मिले थे। या फिर उनके करीब रहे हैं। जी न्यूज की खबर अनुसार आदित्य चोपड़ा और करण जौहर से पूछताछ नहीं की जाएगी। पुलिस को जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला है कि दोनों मेकर्स का बयान दर्ज किया जाए।
Recommended Video
हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी थी कि इस मामले में सुशांत के नौकर और उनकी बहन से फिर बात की जाएगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस रिया चक्रवर्ती का भी बयान फिर से ले सकती है। बताया जाता है कि रिया और सुशांत एक दूसरे के लंबे समय से डेट कर रहे थे।

सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले ही रिया और उनका ब्रेकअप हुआ था। एक वेबसाइड की रिपोर्ट अनुसार रिया चक्रवर्ती के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के पैसे खर्च करने की जानकारी मिली है।
इस मामले में मुंबई पुलिस डिटेल में काम कर रही है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि सुशांत फिल्म में काम को लेकर किसी भी तरह से परेशान नहीं थे। ऐसे में पुलिस को कोई तय कारण पता नहीं चल रहा है कि आखिर इस सुसाइड की वजह क्या है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











