..................... एकता का आफर ठुकराया सुशांत ने, Sushant has refused Ekta's offer - Hindi Filmibeat

एकता का आफर ठुकराया सुशांत ने

By Staff


टीवी की महारानी एकता कपूर के दरबार में जब किसी कलाकर के लिये बुलावा आता है तो वह वहां अपनी हाजिरी लगाने में अपना सौभाग्य समझता हैं. बुलावे का मतलब यह होता है कि टीवी की महारानी उस कलाकार से खुश है और उसका कल्याण करने वाली है. लेकिन सुशांत सिंह हैं कि इसकी परवाह ही नही करते.

बताया जाता है कि सुशांत के पास एकता का बुलावा आया था, इस पर सुशांत जब एकता के आफिस बालाजी में गये तो एकता ने उसे अपने एक नये शो में महत्वपूर्ण भूमिका देने का आफर दिया, जिसे सुशांत ने ठुकरा दिया. भला क्यों, सबको यह सोचकर हैरानी हो रही थी.

कारण है, एकता और स्मृति इरानी के बीच चल रहा अघोषित कोल्डवार. सुशांत स्मृति के शो विरुद्ध में बहुत ही मह्त्वपूर्ण भूमिका कर रहे हैं और वे इसमें व्यस्त हैं. इस शो में सुशांत के काम को काफी सराहा जा रहा है.

यही वजह थी कि एकता सुशांत को अपने कैंप में शामिल करना चाहती थी और उसने सुशांत को इसलिये अपने नये शो में काम का आफर दिया. इसके पीछे मंशा यही थी कि सुशांत फिर एकता के शो में व्यस्त हो जायेंगे तो स्मृति के विरुद्ध को समय नहीं दे पायेंगे.

लेकिन सुशांत ने एकता को यह कहकर टाल दिया दिया कि उनके पास नया टीवी शो करने के लिये समय ही नही बचा है और वे विरुद्ध में ही व्यस्त रहते हैं. सुशांत के जवाब पर एकता उसका मुंह ताकती रह गई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X