सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती का कबूलनामा, सारा अली खान ने ऑफर किया था मरिजुआना और वोदका !

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं, जिन कई गंभीर आरोप हैं। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को दिए रिया चक्रवर्ती के बयान सामने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एनसीबी को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान का नाम भी लिया है।

जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती का ये बयान एनसीबी की चार्जशीट में शामिल किया गया है जिसमें रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में लिया है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि सारा अली खान ने वोदका और गांजा ऑफर किया था। साथ ही दोनों के बीच हुई चैट के बारे में भी खुलासा किया है।

 Sushant Singh Rajput

जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने चार्जशीट में ये कहा है कि ''सारा अली खान अपने हाथ से गांजे की सिगरेट का रोल बनाया करती थीं। वह गांजे की सिगरेट (जॉइंट) मेरे साथ भी साझा करती थीं।''

एक बार फिर सारा अली खान का नाम इस केस में उखड़ आया है। इससे पहले एनसीबी दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान समेत कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है।

सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती की चैट का जिक्र भी

सारा अली खान और रिया चक्रवर्ती की चैट का जिक्र भी

इसी रिपोर्ट में 6 जून 2017 की एक चैट का जिक्र भी है जोकि सारा और रिया के बीच हुई थी। जिसमें वोदका व ड्रग्स को लेकर बात हुई। बतौर रिया, सारा ने उनके घर वोदका व मरिजुआना लाने का ऑफर किया था।

हैंगओवर का इलाज भी बताया

हैंगओवर का इलाज भी बताया

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रिया ने अपने बयान में सारा संग चैटिंग को लेकर कहा कि 'एक बार सारा ने हैंगओवर के इलाज के लिए आइसक्रीम व गांजे का जिक्र किया था।'

 सारा अली खान से NCB कर चुकी पूछताछ

सारा अली खान से NCB कर चुकी पूछताछ

जांच एजेंसी ने सारा अली खान से सितंबर 2020 में पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि सारा ने कबूल किया था कि वह सुशांत के साथ कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में थीं। दोनों केदारनाथ फिल्म के दौरान नजदीक आए और एक बार वह 5 दिन के लिए थाइलैंड भी घूमने गए और पार्टी की थी।

सारा ने साफ किया ड्रग्स की बातों से इंकार

सारा ने साफ किया ड्रग्स की बातों से इंकार

सारा अली खान ने जांच एजेंसी से ड्रग्स लेने वाले आरोपों को सिरे से खारिज किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान ने इस बात पर हामी भरी थी कि सुशांत ड्रग्स लेते थे।

सुशांत संग सारा का डेब्यू

सुशांत संग सारा का डेब्यू

अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया।

सुशांत मरिजुआना का सेवन करते थे

सुशांत मरिजुआना का सेवन करते थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मरिजुआना का सेवन करते थे और ये बात उनके परिवार को मालूम थी।

दीदी जीजा सुशांत के बारे में सब जानते थे

दीदी जीजा सुशांत के बारे में सब जानते थे

वह कहती हैं, सुशांत की बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ को सुशांत के ड्रग्स के सेवन के बारे में सब कुछ पता था। वह उनकी ड्रग लत से अवगत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X