सुशांत की बहन मीतू सिंह ने किया खुलासा, सुशांत और रिया के बीच मौत से 6 दिन पहले हुआ था झगड़ा !
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन अब ये मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई है। आए दिन सुशांत सुसाइड केस में नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लगातार सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है। फिलहाल बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। टाइम्स नाऊ की एक खबर की मानें तो कहा जा रहा है कि सुशांत की बहन मीतू ने अपने बयान में खुलासा किया था कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून को बहस हुई थी।
रिया चक्रवर्ती जब सुशांत के ब्रांदा वाले घर से चली गई थीं तो मीतू सुशांत से मिलने पहुंची थीं। इस बात को सुशांत के पिता ने भी शिकायत में कहा था कि सुशांत से मिलने उनकी बेटी पहुंची थी। वह चार दिन सुशांत के साथ रहीं और भाई को समझाया। लेकिन बहन के तीन छोटे बच्चे थे और वह ज्यादा वहां ठहर नहीं सकती थी। इसके बाद बहन 12 जून को वापस अपने घर बच्चों के पास लौट आई थीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications