सुशांत रिया ड्रग्स केस - सारा अली खान के घर पहुंची NCB की टीम, सामने दिया पूछताछ का नोटिस
सुशांत सिंह राजपूत - रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में सारा अली खान का नाम आने के बाद NCB की टीम बुधवार शाम अभिनेत्री के घर पहुंची और उन्हें समन जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक सारा अली खान को शनिवार, 27 सितंबर को अपना बयान दर्ज करने के लिए NCB के सामने मौजूद रहना होगा। गौरतलब है कि NCB के Deputy Director ने कुबूल किया था कि रिया ने सारा का नाम लिया है।
वहीं अब ये ड्रग्स केस धीरे धीरे पूरे बॉलीवुड में हावी हो रहा है जिसमें कई लोगों का नाम सामने आ रहा है और एक के बाद एक NCB हर किसी को समन जारी कर रही है। सुशांत की मैनेजर जया साहा ने श्रद्धा कपूर का नाम भी कुबूल किया है।

इसलिए NCB की टीम श्रद्धा कपूर के घर भी पहुंची। सारा और श्रद्धा दोनों से शनिवार को पूछताछ की जाएगी। वहीं ड्रग्स मामले में आज उड़ता पंजाब प्रोड्यूसर मधु मंटेना से भी NCB ने पूछताछ की है। इसके अलावा शुक्रवार को इस मामले में दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा से पूछताछ की जाएगी।
बात की जाए सारा अली खान की तो रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान जिम पार्टनर्स और काफी अच्छी दोस्त थीं। सूत्रों की मानें तो रिया का कहना है कि सुशांत को ड्रग्स की लत भी यहीं से लगी है।


Click it and Unblock the Notifications