परिणीति चोपड़ा संग 'शुद्ध देसी रोमांस' करेंगे सुशांत सिंह राजपूत
नई दिल्ली। 13 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत काम कर रहे हैं। यह फिल्म यशराज बैनर की है। जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म की पटकथा जयदीप साहनी ने लिखी है।
इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म में अन्य किरदारों में रिषी कपूर और नवोदित अभिनेत्री वाणी कपूर हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म आकर्षण और प्रतिबद्धता से स्वाभाविक रूप से उपजे प्रेम की कहानी है।
फिल्म में संगीत सचिन-जिगर और गीत साहनी के लिखे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications