सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती ने हायर किया देश का टॉप वकील, लड़ चुके हैं सलमान खान और संजय दत्त का केस
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया मोड़ आ चुका है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। रिया चक्रवर्ती ने खुद को बचाने के लिए देश के जाने माने वकील को हायर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रिया ने दिल्ली की जिस वकील को हायर किया है वह बॉलीवुड के कई दिग्गजों के केस हैंडल कर चुके हैं। जिनमें सलमान खान से लेकर संजय दत्त शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने लॉयर सतीश मानेशिंदे को हायर किया है। जोकि देश के बड़े वकीलों में से हैं। उन्होंने सलमान खान के 1998 वाले ब्लैकबक केस से लेकर संजय दत्त के 1993 के मुंबई ब्लास्ट जैसे बड़े मामलों को हैंडल किया था। वह बॉलीवुड के कई सितारों का केस हैंडल कर चुके हैं। इससे पहले मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के वकील जाती भी दिखी थीं। बताया जा रहा है कि सुशांत मामले में जरूरी कागजात को रिया से साइन करवाने के सिलसिले में वकील एक्ट्रेस के घर पहुंची थीं।
Recommended Video
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











