सुशांत ड्रग्स केस: NCB की चार्जशीट पर रिया चक्रवर्ती के वकील बोले, सिर्फ फंसाने की कोशिश की जा रही

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में ड्रग एंगल के सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत कई लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी हुई। शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स कनेक्शन मामले में कोर्ट में चार्जशीट फाइल की गई। करीब 12 हजार पन्नों के साथ इस चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती का नाम भी बताया गया। अब इस बड़ी खबर के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का बयान सामने आया है।

सतीश मानेशिंदे ने कहा कि हम लोगों ने भी 12000 पन्नों के साथ चार्जशीट की उम्मीद की थी। एनसीबी किसी भी तरह से रिया चक्रवर्ती को फंसाने की पुरजोर कोशिश में लगी है। एनीसीबी ने 33 आरोपियों के पास से जितना नशीला पदार्थ बरामद किया था वह अन्य रेड के मामले में कुछ भी नहीं हैं।

rhea chakraborty

सतीश मानेशिंदे ने एनसीबी पर रिया को फंसाने के आरोप लगाने के साथ ही कहा कि एनसीबी बॉलीवुड के ड्रग एंगल का खुलासा करना चाहती है जबकि जिन मशहूर हस्तियों को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था उनके पास से नारकोटिक्स को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। ईश्वर ही जाने क्या सच है, वह ऐसा क्यों कर रहे हैं और क्यों झूठे आरोपों में फंसा रहे हैं।

कुछ भी नहीं

कुछ भी नहीं

रिया के वकील ने ये भी कहा कि हाईकोर्ट को कथित "फाइनेंसिंग" ड्रग्स ट्रेड के मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे। रिया के नाम पर सिर्फ ये चार्ज है और इसके अलावा इस केस में कुछ नहीं है।सत्य मेव जयते।

एनसीबी चीफ ने चार्जशीट दाखिल की

एनसीबी चीफ ने चार्जशीट दाखिल की

हाल में ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चीफ खुद अदालत में इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए पहुंचे थे। जिसमें कुल 200 गवाहों के बारे में कहा गया है और रिया समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम होने की सूचना भी है।

 ड्रग्स चैट

ड्रग्स चैट

बता दें सुशांत मौत केस में सीबीआई से लेकर ईडी और एनसीबी ने जांच की है। ईडी की तहकीकात में में ड्रग्स की चैट सामने आई थी और ये जांच शुरू हुई थी।

 कई बड़ी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया

कई बड़ी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया

दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान तक कई बड़ी एक्ट्रेस को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी ने बुलाया था, ये मामले लगातार गरमाता गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X