सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' का धमाकेदार रिकॉर्ड- मिली अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर चाहने वालों में कितनी बेसब्री थी, यह अब फिल्म द्वारा बनाए जा रहे रिकॉर्ड्स से साफ जाहिर है। फिल्म 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है।डिज्नी हॉटस्टार ने बताया है कि दिल बेचारा ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और इस फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।
ओटीटी प्लैटफॉर्म हॉटस्टार ने ट्विट किया- "एक ऐसी फिल्म जो हमेशा बॉलीवुड फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी।आपके प्यार को दिल बेचारा को आजतक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है.."

बता दें, दिल बेचारा रिलीज होने के कुछ ही घंटों में हॉटस्टार क्रैश भी कर गई थी। फिल्म शाम 7.30 बजे रिलीज हुई और बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। खास बात यह भी थी कि फिल्म सब्सक्राबर्स और नॉन सब्सक्राइबर्स, सबसे लिए फ्री थी। लिहाजा, फिल्म को फैंस ने पूरा प्यार दिया। इतना ही नहीं, बल्कि आईएमडीबी पर भी सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications