..................... सुशांत केस में ड्रग मामले में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ करेगी एनसीबी | Sushant Death Case: NCB To Summon Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor and others - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- ड्रग मामले में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ करेगी NCB

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल को लेकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अपने जांच का दायरा और बढ़ा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो केस में कई ड्रग पेडलर्स का बयान सुनने के बाद अब एनसीबी बॉलीवुड कलाकार सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और डिजाइनल सिमोन खंबाटा को भी समन भेजने की तैयारी में है। इस हफ्ते सारा, श्रद्धा, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा से पूछताछ हो सकती है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 16 गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती भी शामिल है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती फिलहाल 22 सितंबर तक जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज की गई थी।

Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने NCB से अपनी पूछताछ में 25 बॉलीवुड के लोगों का नाम कुबूल किया था। जिनसे अब एजेंसी पूछताछ करने वाली है। सूत्रों के अनुसार, ये सभी सितारे ड्रग्स के लेन देन में शामिल हैं।

सारा अली खान का नाम पिछले कई दिनों से इस केस से जुड़ रहा है। कभी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अफेयर की खबरों को लेकर, तो कभी रिया चक्रवर्ती के साथ ड्र्ग्स की लेन देन को लेकर। बता दें, सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी, जिसमें उनके हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे। उस दौरान भी दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें आई थीं।

वहीं, श्रद्धा कपूर ने सुशांत के साथ फिल्म छिछोरे में काम किया है। कहा जा रहा है कि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर कई बार सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस पर भी जा चुकी थीं, जहां ड्रग्स भी लिया जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थी, जिसकी एनसीबी तलाश कर रही है। सारा से ड्रग्स लेकर रिया ने सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X