..................... रिया चक्रवर्ती के वकील ने फर्जी खबरें फैलाने वालों को दी चेतावनी, 'हम अब लेंगे लीगल एक्शन' sushant case: Rhea Chakraborty lawyer satish maneshinde warns people who spread fake news on Twitter - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती के वकील ने फर्जी खबरें फैलाने वालों को दी चेतावनी, 'हम अब लेंगे लीगल एक्शन'

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने ट्विटर पर फेक अकाउंट को लेकर एक बयान जारी किया है। यह फेक अकाउंट ''Fan'' नाम से बनाया गया है। सतीश मानशिंदे ने ट्विटर पर फेक न्यूज फैलाने वालों को चेतावनी दी है कि वे इस तरह की फेक न्यूज फैलाने वालों पर क्रिमिनल और सिविल केस फाइल करेंगे।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग खरीदने के आरोप में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका खरिज करते हुए मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 सितंबर की दी है। खबरों की माने तो उनके वकील सोमवार को उनकी जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X