कंगना रनौत ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना- कहा, 'पहले सुशांत की मौत को लेकर 7 सवालों के जवाब लाओ'
सुशांत सिंह राजपूत के केस से महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी जोड़ा जा रहा है। रिया चक्रवर्ती के साथ गाड़ी में बैठे आदित्य ठाकरे की एक कथित तस्वीर वायरल हो रही थी। जिसके बाद आदित्य ने चुप्पी तोड़ी और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विट में लिखा कि सुशांत के नाम पर यहां घटिया राजनीति हो रही है।
आदित्य ठाकरे से सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि, "मैंने मामले पर संयम रखा है। मैं बालासाहेब ठाकरे के पोते के नाते ये बात बताना चाहूंगा कि मेरा इस पूरे मामले से कुछ लेना देना नहीं है। और मेरे हाथ से कोई ऐसा काम नहीं होगा जिससे ठाकरे परिवार या शिवसेना की प्रतिष्ठा को आंच पहुंचे।"

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है और आदित्य ठाकरे से सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित 7 सवालों के जवाब मांगे हैं। कंगना ने आदित्य पर जमकर फब्ती कसी है।


Click it and Unblock the Notifications