एम्स की फॉरेंसिक टीम से मीटिंग करेंगे सीबीआई अधिकारी- मुंबई से जांच करके लौटे हैं दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और इसके बाद इस मामले को लेकर कई तरह के खुलासे हो चुके है। इस मामले को लेकर काफी समय तक मुंबई पुलिस जांच करती रही थी बाद में सीबीआई को इस केस में लगाया गया था। गौरतलब है कि सीबीआई की टीम करीब एक महीने पहले मुंबई इस केस के जांच के लिए गई थी लेकिन अब उसके दिल्ली वापल लौटने की खबर सामने आई है।
इस समय जो खबर आ रही है वो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है और हो सकता है इस केस में किसी तरह का खुलासा हो जाए। पता चला है कि एम्स की फॉरेंसिक टीम के साथ मीटिंग करने के लिए एसआईटी की टीम दिल्ली वापस आ चुकी है।

गौरतलब है कि इस टीम के द्वारा दिल्ली के एम्स अस्पताल की फॉरेंसिक टीम के साथ रविवार को मीटिंग होना तय हुआ है। ये टीम हर तरह के मेडिकल मामले की बात करने वाली है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है और उनकी मौत पर ड्रग्स का नया मामला सामने आया था।
इसके बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के साथ कई लोग गिरफ्तार हुए थे। रिया पर सुशांत के पिता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications