सुशांत के बैंक खाते की जांच: फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट से खुलासा, रिया के अकाउंट में नहीं हुआ लेन-देन
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन नए नए दावे व रिपोर्ट्स सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते में कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट दावा करती है कि मुंबई पुलिस को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट मिल चुकी है।
मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच किसी भी लेन-देन का सबूत नहीं मिला है। दोनों के बैंक ट्रांसजेक्शन में सिर्फ छुट्टियों पर किया गया खर्च, ट्रेवलिंग, और घर के अन्य खर्चों की डिटेल देखने को मिलती है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के हवाले से यही सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ईडी को भी कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। ईडी पिछले दिनों में रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार से कई घंटों लंबी पूछताछ कर चुका है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











