'मुझे मिलती तो.. मैं 'बेफिक्रे' रिजेक्ट कर देता....'
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बयान दिया है कि यदि उन्हें आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे ऑफर की जाती तो वह फिल्म रिजेक्ट कर देते।
जी हां, यह कहना है ताजा ताजा सुपरस्टार बने सुशांत सिंह राजपूत का। ताजा इसीलिए क्योंकि फिल्म एम एस धोनी की सफलता के बाद सुशांत को भी सुपरस्टार की लिस्ट में ही शुमार कर लिया गया है। जाहिर है, क्योंकि इस फिल्म में सुशांत के एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।

बहरहाल, अब सुशांत की तुलना उनसे कुछ ही साल पहले आए स्टार रणवीर सिंह से की जा रही है। जब इस बारे में सुशांत से पूछा गया तो उन्होंने सीधे सीधे कहा कि हम दोनों लगभग एक ही उम्र के हैं, शायद इसीलिए। या रणवीर ने जिस प्रोडक्शन (आदित्य चोपड़ा कंपनी) की फिल्म की है, मैंने उस प्रोडक्शन हाउस को अब छोड़ दिया है।
BOX OFFICE: 10 फिल्में.. बैक टू बैक.. देंगी 100 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई!
अपनी अलग तरह की फिल्मों से पहचान सुशांत से जब बेफिक्रे रिजेक्ट करने की बात की गई तो उन्होंने साफ साफ कहा- पहली बात तो ये कि मुझे बेफिक्रे ऑफर ही नहीं हुई थी.. दूसरी बात यह कि यदि ऑफर होती, तो मैं रिजेक्ट कर देता।
सुशांत ने कहा कि यदि वही निर्माता मुझे ब्योमकेश बख्शी जैसी फिल्म देंगे तो मैं जरूर करूंगा। यदि बेफिक्रे ही हिंदुस्तानी रोमांस या लव स्टोरी दिखाती तो शायद मैं कर लेता। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले या ना चले।


Click it and Unblock the Notifications











