वर्ल्डकप जीतते ही पत्नी के साथ बेडरूम से वायरल हुईं इस क्रिकेटर की तस्वीरें, लोगों ने कहा, अरे भाऊ..

भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल के बाद आईसीसी टी 20 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की है। जैसे ही इंडिया जीता पूरे देश में इसका जश्न मनाया था। इस दौरान सारे क्रिकेटर्स खुशी के मारे रो दिए और पूरा देश इसको देखकर भावुक हो उठा।
अब इस सपने को जीने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अलग अलग रास्ता चुना है। इस वक्त एक फोटो वायरल हो रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। ये तस्वीर सूर्यकुमार यादव के बेडरूम से सामने आई है।
इस तस्वीर में सूर्या अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ बेड पर नजर आ रहे हैं। मजेदार बात ये है कि इसमें वर्ल्डकप ट्रॉफी को बीच में किसी बच्चे की तरह लिटाया हुआ है और सुकून की नींद ले रहे है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग रिएक्ट कर रहे हैं और सूर्या की कैच की तारीफ कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस तस्वीर पर कमेंट्स करते हुए एक ने लिखा, ''वे सोने के बजाय जश्न क्यों नहीं मना रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''मैं अभी तक यही सोच रही हूं कि अगर सूर्यकुमार यादव ने कैच नहीं पकड़ा होता तो आज क्या होता?'' एक ने लिखा। ''सूर्या का कैच नहीं वो वर्ल्डकप था।'' एक ने लिखा, ''सूर्या दादा आ छा गए।'' एक ने लिखा, ''भाई सोचता है कि वह मेसी है।'' एक ने लिखा, ''बीवी से ज्यादा करीब ट्रॉफी है सूर्या भाऊ।''
कैसा था मुकाबला
कड़े मुकाबले की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी लेकिन रोहित दूसरे ओवर में केशव महाराज के हाथों आउट हो गए।
भारत को शुरुआत में ही झटका लग गया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने बिना ज्यादा रन दिए दो और विकेट ले लिए। हालाँकि, विराट कोहली और अक्षर पटेल की ठोस साझेदारी के साथ-साथ शिवम दुबे ने भारत को दक्षिण अफ्रीका का पीछा करने के लिए कुल 177 रन बनाने में मदद की। जवाब में दक्षिण अफ्रीका महज 170 रन की बना सकी। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











