20 सालों से लोग बर्दाश्त कर रहे हैं: अजय देवगन
सामान्य शक्ल सूरत लिये अजय देवगन ने जब फिल्मों में कदम रखा था तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक दिन वह सुपर-डूपर स्टार बनेंगे। एक्शन, रोमांटिंग और कॉमेडी के साथ-साथ संजिदा रोल करके अजय देवगन ने जता दिया कि अभिनय उनके खून में हैं। फिल्म फूल और कांटे से लेकर सन ऑफ सरदार तक के सफर में भले ही बीस साल बीत गये हों लेकिन आज भी अजय देवगन के अभिनय में नया पन है।
तभी तो उन्हें लोग सरदार भी कहते हैं और सिंघम भी। अपने इस सफर को अजय देवगन भी कामयाब मानते हैं और एक बड़ी उपलब्धि कहकर खुश भी होते हैं। अजय देवगन ने कहा कि आखिर कुछ तो बात होगी ही तभी पिछले बीस सालों से यहां टिका हुआ हूं और लोग बर्दाश्त कर रहे हैं मुझे।
अजय देवगन की झोली में दो बेस्ट एक्टर के अवार्ड भी है। जो उन्हें फिल्म जख्म और लीजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए मिला था। फिलहाल अजय देवगन इन दिनों भोपाल में प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में व्यस्त है।जो कि अन्ना हजारे के आंदोलन पर आधारित हैं। कहा जा रहा है कि अजय देवगन का रोल अरविंद केजरीवाल से मिलता-जुलता है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। फिल्म में उनके साथ महान अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। हाल ही में अजय देवगन ने स्टार वन के साथ 400 करोड़ की डील की है जिसके कारण काफी चर्चित भी हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
