वेलकम बैक में सेक्सी सुरवीन का होगा 'स्पेशल Song'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला अपनी पहली फिल्म हेट-स्टोरी-2 से काफी सूर्खियां बटोरी थीं। लेकिन उसके बाद सुरवीन बड़े पर्दे से गायब हो गई। अब फिर से खबर है कि सुरवीन एक स्पेशल सांग के जरीए वापस आ रही है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं आगामी फिल्म 'वेलकम बैक' की। इस फिल्म पर काम कर रहे निर्माता अनीस बज्मी ने फिल्म में एक विशेष गाने के लिए कथित तौर पर एक्ट्रेस सुरवीन चावला को लिया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, सुरवीन चावला 'वेलकम बैक' में एक विशेष गाना कर रही हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में की गई है। यह डांस नंबर है।"
खबर है कि शुरुआत में इस गाने के लिए हुमा कुरैशी से संपर्क किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी और फिर इसके लिए सुरवीन को चुन लिया गया।
'वेलकम बैक', वर्ष 2007 में आई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' का सीक्वल है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications