Video:'क्रियेचर 3 डी' में सुरवीन ने मोहब्बत नहीं अश्लीलता बरसायी
एक बार फिर से आपके सामने सेक्सी सुरवीन चावला जलवे बिखरेने के लिए तैयार हैं। विक्रम भट्ट की आने वाली फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' का प्रमोशनल सॉन्ग 'मोहब्बत बरसा दे' का वीडियो रिलीज हुआ है। जिसमें सुरवीन चावला को देखकर आपके होश उड़ जायेंगे। फिल्म का यह प्रमोशनल सांग फिल्म के लीड हीरो-हिरोईन बिपाशा बसु और इमरान अब्बास नकवी की हॉट कमेस्ट्री को भी पीछे छोड़ देगा ऐसा अनुमान है।
इस गाने में सुरवीन चावला और रजनीश दुग्गल हैं जिनके बीच गजब के इंटिमेट सींस फिल्माये गये हैं। फिल्म का यह सांग निश्चित रूप से काफी गर्म है जिसका फायदा फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' को मिलेगा। सुरवीन की हॉट मुद्राएं जहां उनके फैंस और भट्ट कैंप को पसंद करने वालों को अच्छी लगेंगी तो वहीं हो सकता है कि यह वीडियो देखने के बाद सुरवीन फिर से आलोचकों के निशाने पर ठीक उसी तरह से आ जायें जिस तरह से वो फिल्म 'हेट स्टोरी 2' के वक्त आयी थीं।
Must Click: फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' में हॉट सुरवीन चावला को
मालूम हो कि फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' में बिपाशा बसु और पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास नकवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। जिसके बारे में बिपाशा ने कहा है कि उनकी फिल्म डरावनी नहीं है।
बिपाशा ने कहा, "जो भी यह सोचता है कि यह डरावनी फिल्म है, उसके पास सही जानकारी नहीं है। यह 'जुरासिक पार्क' या 'ऐनाकोंडा' की तरह की फिल्म है। यह मारधाड़ और रोमांच से भरपूर फिल्म है।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/xNtRWIAs4mM?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












