डायरेक्टर ने मुझसे कहा, आपके शरीर का एक-एक इंच देखना है- सुरवीन चावला का खुलासा
कास्टिंग काउच को लेकर कई तरह के खुलासे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले जरीन खान ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने शुरुआती दिनों की कड़वी सच्चाई सामने रखी। इस बार इस मामले पर खुल कर बात की है एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने।
सुरवीन को अभी हाल ही में सेक्रेड गेम्स 2 में दिलचस्प भूमिका में देखा गया था। सुरवीन ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान बताया है कि एक नहीं बल्कि कई बार वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।

उन्होंने ये जाहिर किया कि लोगों ने उनके सामने काम को लेकर ऐसी डिमांड की जिससे वह हैरान हो गई थी। सुरवीन ने कहा कि एक डायरेक्टर ने उनका क्लीवेज देखने की मांग की।


Click it and Unblock the Notifications











