कास्टिंग काउच को लेकर बोलीं सुरवीन चावला, 'कमर-छाती के साइज को लेकर पूछे गए थे गंदे सवाल'
अभिनेत्री सुरवीन चावला ने हालिया एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई बार कास्टिंग काउच व बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे पहली बार मुंबई में एक फिल्म के सिलसिले में उनकी बॉडी शेमिंग की गई। उन्हें बोला गया कि अगर उन्होंने 56 किलोग्राम तक वजन नहीं किया गया तो उन्हें भविष्य में रोल्स नहीं मिलेंगे।
आरजे सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में सुरवीन चावला से कास्टिंग काउच पर सवाल किया गया। यहां उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार कमर से लेकर छाती के साइज को लेकर सवाल किए गए थे एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी पहली फिल्म की मीटिंग मुंबई में थी, इससे पहले तक मैं टीवी कर रही थी। फिल्मों में करियर संवारने के दौरान इस बुरे अनुभव का उन्होंने सामना किया था।

सुरवीन कहती हैं, ज्यादातर महिलाओं के साथ ऐसा होता है जहां उनकी शक्ल पर सवाल उठाया जाता है, उनके वजन पर सवाल उठाया जाता है, आपकी कमर का आकार क्या है, आपकी छाती का आकार क्या है, इसे लेकर लगातार सवाल उठाए जाते हैं।"
साथ ही सुरवीन चावला ने माना कि अब फिल्म इंडस्ट्री में व इन मुद्दों पर खुलकर बातचीत की जा रही है। बता दें आर माधवन के साथ डीकपल्ड सीरीज में सुरवीन चावला नजर आने वाली है। ये सीरीज 17 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
गौरतलब है कि सुरवीन चावला ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2003 में कही तो होगा उनका पहला सीरीज था इसके बाद वह कसौटी जिंदगी की का भी हिस्सा रही। डांस शो एक खिलाड़ी एक हसीना व कॉमेडी सर्कस को होस्ट कर चुकी हैं। आज के समय में सुरवीन चावला फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं और अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











