प्रेगनेंट हैं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सुरवीन चावला, 2 साल बाद खोला था शादी का राज
बॉलीवुड की एक खास बात हैं कि कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि फैंस को सरप्राइज देने के लिए कुछ भी कर सकतें हैं और कभी कभी तो कुछ ऐसा सामने आता है जिसके बारे में तो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। बता दें कि बॉलीवुड के खूबसूरत एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने दीवाली के मौके पर एक खुलासा किया है जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाला है। उनका कहना है कि वो प्रेगनेंट हैं और अप्रैल के बीच में ही मां बन सकती हैं।
गौरतलब है कि उनकी शादी की बात भी कुछ समय पहले ही पता चली थी जब उन्होने बताया था कि उनकी दो साल पहली शादी हो चुकी है। इस खबर के सामने आने के बाद सुरवीन चावला की लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुईं हैं और उनके फैंस काफी ज्यादा चौक गएं है।

गौरतलब है कि सुरवीन चावला ने साल 2015 में 25 अक्टूबर को इटली जाकर एक बिजनेसमैन अक्षय ठक्कर से शादी कर ली थी और इसका खुलासा उन्होने 2 साल के बाद किया था और अब प्रेगनेंसी का भी खुलासा हुआ है।
सुरवीन ने एक इंटरव्युव के दौरान मां बनने के एहसास को काफी अच्छा बताया है और उनका कहना है कि मां बनने के बाद आपका करियर बिल्कुल भी नहीं बदलता है। हम सबको इस धारणा को बदलना चाहिए क्योंकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सुरवीन इस बात को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं और उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











