क्या सच में काफी सेक्सी है 'हेटस्टोरी 2' की सुरवीन चावला?
सुरवीन चावला ने अपनी आने वाली फिल्म 'हेटस्टोरी 2' में जमकर इंटिमेट सींस दिये हैं। जिन्हें कि वो सही ठहराती है। अभिनेत्री सुरवीन इन्हें अंग प्रदर्शन की बजाय कामुकता और विषयासक्ति का चित्रण बताती हैं। सुरवीन 'हेट स्टोरी 2' से पूर्व छोटे पर्दे और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
सुरवीन ने कहा, "अगर आप पूछते हैं तो मैं कहूंगी कि आज अपने रूप-रंग में सबसे ज्यादा सहज हूं। मैं जो और जैसी हूं, उससे बेहद खुश हूं और मेरे लिए वह विषयासक्ति और कामुकता है, अंग प्रदर्शन नहीं।"
हिट होने के लिए किसी के भी साथ सो सकती हैं सुरवीन!
आपको बता दें कि 'हेट स्टोरी 2' वर्ष 2012 की फिल्म 'हेट स्टोरी' का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिका में पाउली डाम हैं और सुशांत सिंह भी हैं।सुरवीन चाहती हैं कि भारतीय दर्शक अब हिंदी फिल्मों के बोल्ड दृश्यों पर वक्र दृष्टि बंद कर दें।
सुरवीन ने कहा, "समय आ गया है कि हम इस बारे में ढोंग करना बंद कर दें और प्यार को उसकी तरह देखें, जैसा इसे दिखाया जाना चाहिए। मेरे ख्याल से समय और सिनेमा बदल गया है।"
फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट और निर्देशक विशाल पंडया है। फिल्म में सन्नी लियोन भी एक हॉट ऑयटम नंबर करते नजर आयेंगी।
नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करके देखिये वाकई में सुविरन ने फिल्म इंटिमेट सींस की लाइन लगा दी है और बताइये कि क्या सच में काफी सेक्सी है 'हेटस्टोरी 2' की सुरवीन चावला?


Click it and Unblock the Notifications