'मैं 9वीं क्लास में थी, वो आया और पैंट...' सुरवीन चावला ने सुनाई आप बीती, कास्टिंग काउच पर भी तगड़ा खुलासा!

Surveen Chawla Casting Couch- सुरवीन चावला ऐसा अदाकारा हैं जो किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहती हैं। चाहें वो टीवी शो हों या फि ओटीटी पर उनकी एंट्री.. सब कमाल रहती है।
उन्होने अपने इंटरव्यू में कई बार कुछ खुलासे किए हैं लेकिन इस वक्त उनका एक बयान खबरों का हिस्सा है जिसमें वो कास्टिंग के अपने अनुभव के बारे में खुलासा करतीं नजर आ रही हैं। सुरवीन ने बताया कि किस तरह से फिल्म के निर्देशक ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी।
चौकने वाली बात तो ये है कि इस दौरान सुरवीन की शादी हो चुकी थी। कास्टिंग काउच से पहले बचपन में उनके साथ एक घिनौनी घटना हुई थी उसको लेकर भी सुरवीन ने खुलासा किया।
9वीं क्लास में थी सुरवीन..
हटरफ्लाई से बात करते हुए सुरवीन ने बचपन का एक किस्सा साझा किया। उनका कहना था कि, ''मैं 9वीं क्लास में थी और खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान एक सांवला सा लड़का जो कि सरदार वो साइकिल से आया और उसने मुझे अपने पास बुलाया। मैं जैसे ही चलने लगी तो वो अपनी पैंट से कुछ निकालने लगा और गंदी हरकतें करने लगा। इसके बाद मैने यूटर्न ले लिया।'' सुरवीन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर लड़कियों के साथ होती हैं।
कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा
सुरवीन चावला का कहना है कि, ''मैने जीवन में कई बार कास्टिंग काउच का अनुभव किया होगा। लेकिन इस मीटिंग में मैं एक डायरेक्टर के साथ और जब वो दरवाजे तक मुझे छोड़ने आया तो मेरी तरफ झुक गया। वो किस करने की कोशिश कर रहा था। ये तब था जब मेरी शादी हो चुकी थी। मैने उसको पीछे की तरफ धक्का दिया और पूछा कि वो क्या कर रहा है।'' सुरवीन का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर कई तरह की बातें कर रहे हैं। सुरवीन चावला ने कई शानदार प्रोजेक्ट्स किए हैं और उनको सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











