'एनिमल' के बाद फिर खूंखार अंदाज में नजर आए बॉबी देओल, इस साउथ फिल्म से करेंगे डेब्यू...

Bobby deol, kanguva

Kanguva Bobby Deol Poster Release: शिवा द्वारा निर्देशित की जा रही सूर्या की आने वाली फिल्म 'कंगुवा' साल 2024 की बेहतरीन फिल्म साबित होने वाली है। दर्शन भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में बॉबी देओल को खलनायक का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म के चलते बॉबी देओल साउथ इंडस्ट्री से डेब्यू करने जा रहे हैं और उनके फैंस भी इसके लिए काफी उत्साहित है। इस फिल्म में मानवीय भावनाएं, शक्तिशाली प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन को दिखाया जाने वाला है।

हालांकि अब आपको बता दें कि फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है और इसमें बॉबी देओल को खलनायक के किरदार में देखा जा रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए यह बड़ा तोहफा होने वाला है।

सूर्या और दिशा पाटनी ने इस फिल्म 'कंगुवा' में मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शिवा कर रहे हैं। हालांकि निर्माता इस फिल्म को 3D में रिलीज करने की तैयारी में है। जिसे 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाने वाला है। इसी साल फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज कर दिया जाएगा।

बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्हें 'हरि हर वीरा मल्लू' साउथ फ़िल्म में भी विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है। इसी के अलावा एनबीके109 साउथ की एक फिल्म और है जिसका एक्टर हिस्सा बनने वाले हैं। बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम के सीजन 4 में भी देखे जाएंगे।

Read more about: bobby deol kanguva
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X