धमाकेदार तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक, सुपरस्टार सूर्या को रिप्लेस करेंगे ये स्टार?
तमिल सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म सुरराई पोतृ अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हुई है और इस समय तहलका मचा रही है। दर्शकों को बेहद पसंद आने के बाद अब माना जा रहा है कि फिल्म के हिंदी रीमेक पर विचार चल रहा है। गौरतलब है कि पहले भी खबरें थीं कि एक प्रोडक्शन हाउस फिल्म के हिंदी रीमेक में काफी दिलचस्पी दिखा रहा है और इसके लिए शाहिद कपूर को अप्रोच किया गया है।
वहीं फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगरा भी पहले ही कंफर्म कर चुकी हैं कि वो फिल्म के हिंदी रीमेक में काफी दिलचस्पी रखती हैं। सुधा ने इससे पहले हिंदी सिनेमा में आर माधवन स्टारर साला खड़ूस से डेब्यू किया था।

सुरराई पोतृ एक एयरफोर्स ऑफिसर गोपीनाथ की कहानी है। गोपीनाथ भारत की इकलौती किफायती एयरलाइन्स Simplify Deccan के मालिक हैं।
वहीं अगर रीमेक फिल्मों की बात करें तो इस समय बॉलीवुड में साउथ की ऐसी कई फिल्मों के रीमेक की लाईन लगी हुई हैं। इनमें से कुछ पर काम शुरू हो चुका है। कुछ पर काम चल रहा है और कुछ पर राइट्स खरीदने के बाद काम बंद हो चुका है। लेकिन इन सारी फिल्मों की लिस्ट काफी दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications











