..................... Surinder Shinda, popular Punjabi singer, passes away at 64, know singer's death reason - Hindi Filmibeat

Surinder Shinda: मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 की उम्र में निधन, लुधियाना में ली आखिरी सांस

surinder-shinda-popular-punjabi-singer-passes-away-at-64-know-singer-death-reason

Surinder Shinda Passes Away: मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का 26 जुलाई को लुधियाना में निधन हो गया। शिंदा 64 साल के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरिंदर ने सुबह 7.30 बजे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

सुरिंदर शिंदा को मॉडल टाउन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके बाद उन्हें डीएमसी में शिफ्ट कर दिया गया। 20 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और बुधवार को उनका निधन हो गया।

इन्फेक्शन बढ़ जाने से हालत थी गंभीर

बता दें, कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। इस कारण उन्हें सांस लेने आदि में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती ही चली गई।

सुरिंदर शिंदा के निधन के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। वहीं फैंस भी गमगीन हैं। सभी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

करियर में दे चुके कई हिट गाने

गौरतलब है कि, सुरिंदर शिंदा का असली नाम सुरिंदर पाल धम्मी था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिये हैं, जिनमें "जट्टा जियोना मोर", "पुत्त जट्टान दे", "ट्रक बिलिया", "बलबिरो भाभी" और "खेर सिंह दी डेथल" शामिल हैं। इसके अलावा सुरिंदर शिंदा ने 'पुत्त जट्टां दे' और 'ऊंचा दर बाबे नानक दा' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।

बता दें, साल 2013 में उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Read more about: surinder shinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X