Surgical Strike 2- उरी के बाद पुलवामा बदले पर बनेगी फिल्म- संजय लीला भंसाली की Entry
Recommended Video

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और आज भी लोग फिल्म देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं। बता दें कि पुलावामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को लेकर एक फिल्म बनाई जा रही है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर ये है कि फिल्म में विकी कौशल नही होंगे और ना ही इस फिल्म को उरी के निर्देशक नीरज धर निर्देशित करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने केदारनाथ बनाई थी।
गौरतलब है कि सजय लीला भंसाली और भूषण कुमार के अलावा महावीर जैन भी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे, जिन्होंने पिछले दिनों फिल्मवालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाले ने अहम् भूमिका निभाई थी।

फिल्म को लेकर तैयार शुरू हो गई है और इस साल के बीच में ही फ्लोर पर जाएगी। गौरतलब है कि फिल्म में एक खास रोल और एक अहम हिस्सा अभिनंदन का रहना वाला है जिसके लिए तैयारी की जा रही है।
अभिनंदन दुश्मन प्लेन की पीछा करते हुए पाकिस्तान में घुस गए थे। इस फिल्म को लेकर अभी नाम तो फाइनल नही हुआ है लेकिन इसका नाम पुलवामा द सर्जिकल स्ट्राइक 2 या अभिनंदन में से कुछ हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











