रैना की शादी में अनुष्का से लेकर बच्चन परिवार तक होगा शामिल!
क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी को लेकर सिर्फ क्रिकेट की दुनिया के लोग ही उत्साहित नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड भी सुरेश रैना की शादी में जाने की पूरी तैयारी में है। अभी तक मिली खबरों के मुताबिक अनुपम खेर, अनुष्का शर्मा इस शादी में शामिल हो रहे हैं। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो रैना की बारात में शामिल होने को निकल पडे़ हैं।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया दिल्ली जा रहा हूं सुरेश रैना की शादी में शमिल होने। बेहद उत्साहित हूं।
इसके अलावा अनुष्का शर्मा तो पहले से ही दिल्ली में बैठी हैं विराट कोहली के घर पर सुरेश रैना की शादी में शामिल होने के लिए। अनुष्का शर्मा के अलावा चेन्नई सुपर किग्स की ब्रांड अम्बेसडर श्रुति हासन के भी रैना की शादी में शामिल होने की खबरें हैं।
अमिताभ बच्चन ने भी कुछ दिनो पहले काइरा में एक सेरमनी के दौरान टीम इंडिया की तारीफ करते हुए सुरैश रैना का नाम लिया और उन्हें उनके जीवन की नयी शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उम्मीद है कि बच्चन परिवार से भी कोई इस शादी का हिस्सा बनेगा।
सुरेश रैना की शादी में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी शामिल हुए हैं। रैना की शादी से पहली रात की पार्टी के दौरान सुरेश रैना के साथ अर्जुन रामपाल भी नज़र आए।


Click it and Unblock the Notifications












